फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   There is no orthopedic specialist in CHC Agastyamuni

Rudraprayag News: सीएचसी अगस्त्यमुनि में हड्डी रोग विशेषज्ञ ही नहीं

Thu, 02 Apr 2026 04:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 02 Apr 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
There is no orthopedic specialist in CHC Agastyamuni
अगस्त्यमुनि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी के कारण मरीजों को समय से उपचार नहीं मिल पाता है। पीड़ित कुलदीप सिंह ने बताया कि पैर में चोट लगने के कारण वह अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में एक्स-रे तो हो गया लेकिन हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी के कारण उन्हें उपचार के लिए रुद्रप्रयाग जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यहां सुविधा होती तो उपचार भी मिलता और आर्थिक नुकसान भी नहीं होता। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन को यहां शीघ्र चिकित्सक की तैनाती करनी चाहिए जिससे अन्य मरीजों को लाभ मिल सके। सीएचसी अगस्त्यमुनि के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधीक्षक डॉ. अक्षिता ममगाईं का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद स्वीकृत नहीं है। प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही अस्पताल में जल्द हड्डी रोग विशेषज्ञ की तैनाती होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed