फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The reconstruction work will take stock of IMA Group

आईएमए का दल लेगा पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा

Tue, 22 Mar 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 22 Mar 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून का 25 सदस्यीय दल चार दिवसीय ट्रैकिंग के तहत शाम को केदारनाथ पहुंचा। यह दल यहां हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों के बारे में स्थलीय जानकारी लेगा। बुधवार को दल चोराबाड़ी ताल जाएगा।
विज्ञापन


कैप्टन विवेक के नेतृत्व में 25 सदस्यीय दल सुबह आठ बजे सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना हुआ। गौरीकुंड से भीमबली, रामबाड़ा होते हुए दोपहर को लिनचौली पहुंचा। दोपहर को करीब ढाई बजे दल लिनचौली से आगे के लिए निकला और शाम साढ़े पांच बजे केदारनाथ पहुंचा। 23 की सुबह केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय जायजा लेने के बाद दल निम के जवानों के साथ होली खेलेगा और फिर चौराबाड़ी ताल के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन


दल धाम से ताल के बीच की स्थिति का गहन अध्ययन भी करेगा। दल अपने ट्रैकिंग कार्यक्रम के दौरान आपदा के बाद के स्थिति और वहां और बेहतरी के लिए भी अपने सुझाव देगा। निम के मनोज सेमवाल ने बताया कि दल के सहयोग के लिए उनके भी कुछ ट्रेकर्स साथ में हैं। बताया कि 25 मार्च को हैदराबाद से भी एक ट्रैकिंग दल धाम पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed