फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The movement will end when the Health Minister reaches the village

स्वास्थ्य मंत्री के गांव पहुंचने पर खत्म करेंगे आंदोलन

Tue, 10 Aug 2021 07:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
The movement will end when the Health Minister reaches the village
अस्पताल की मांग को लेकर त्रियुगीनारायण के ग्रामीणों का क्रमिक धरना 27वें दिन भी जारी रहा। मौके पर 50 से अधिक ग्रामीणों ने अनशन स्थल पर पहुंचकर धरने में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जब तक स्वयं स्वास्थ्य मंत्री गांव में पहुंचकर ग्रामीणों की मांगपूर्ति नहीं करते आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी, महिला मंगल दल अध्यक्ष अनीता राणा व युमंद अध्यक्ष रजनीश गैरोला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शासन, प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि एक तरफ ऊखीमठ के उप जिलाधिकारी ने अब तक ग्रामीणों की सुध लेने की कोशिश तक नहीं की है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी केवल आश्वासन दे रहे हैं। 10 दिन बीत जाने के बाद भी वे गांव नहीं पहुंचे हैं जिससे ग्रामीण आहत हैं। इस मौके पर महेंद्र सेमवाल, दिवाकर गैरोला, भगवती प्रसाद, करिश्मा देवी, बिछना देवी, राजेश भट्ट, विश्वेश्वरी देवी, बीना देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed