{"_id":"56ddb4774f1c1b281f8b4578","slug":"the-door-will-open-on-may-nine-kedarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ मई को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ मई को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Mon, 07 Mar 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11वें ज्योर्तिलिंग भगवान श्री केदारनाथ के कपाट नौ मई को भक्तों के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। छह माह तक बाबा केदार की पूजा यहीं होगी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा केदार के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की उपस्थिति में आचार्य यशोधर मैठाणी और स्वयंबर सेमवाल ने प्रात: नौ बजे से पूजा-अर्चना शुरू की।
साढ़े दस बजे पंचांग गणना कर कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई। पंचांग गणना के अनुसार आगामी नौ मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर प्रात: सात बजे वृष लग्न में केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे।
चार मई को ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में भगवान केदारनाथ के क्षेत्रपाल भैरवनाथ की पूजा की जाएगी। पांच मई को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल उत्सव विग्रह डोली धाम के लिए प्रस्थान करेगी और रात्रि प्रवास के लिए विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी। छह मई को रात्रि प्रवास फाटा और सात को गौरीकुंड में होगा।
विज्ञापन
आठ मई को डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी। इस मौके पर मंदिर में मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा की सांसद विनेला देवी, केदारनाथ की विधायक शैलारानी रावत, बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, कार्याधिकारी अनिल शर्मा, एसडीएम उत्तम सिंह चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवाण, जिला पंचायत सदस्य संगीता नेगी, 6-कुमाऊं रेजीमेंट के सूबेदार मेजर पुष्कर सिंह भंडारी चार सदस्यीय टीम के साथ मौजूद थे।
पुजारी किए गए नियुक्त
यात्राकाल के लिए बीकेटीसी ने केदारनाथ धाम सहित अन्य अधीनस्थ तीर्थ स्थलों पर पूजा-अर्चना के लिए मुख्य पुजारी नियुक्त कर दिए हैं। केदारनाथ में शिवशंकर लिंग, मद्महेश्वर धाम में टी गंगाधर लिंग, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में बागेश लिंग और विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में शशिधर लिंग पूजा-अर्चना करेंगे। राजशेखर लिंग को अतिरिक्त पुजारी के तौर पर नियुक्त किया गया है।
यात्रा की सफलता को यज्ञ
ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के परिसर में आचार्य विश्वमोहन जमलोकी, नवीन मैठाणी, आशाराम नौटियाल के दिशा-निर्देशन में आगामी यात्राकाल एवं विश्व कल्याण के लिए यज्ञ-हवन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली के प्रेम रस्तोगी व दिनेश कनोडिया द्वारा भक्तों के लिए भंडारा लगाया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।