फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The climate of the Bachchhansyun region is suitable for kiwi cultivation.

Rudraprayag News: बच्छणस्यूं क्षेत्र की जलवायु कीवी उत्पादन के लिए उपयुक्त

Fri, 26 Jun 2026 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 26 Jun 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
The climate of the Bachchhansyun region is suitable for kiwi cultivation.
कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी
विज्ञापन

फोटो-------
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। जनपद के बच्छणस्यू कांडई स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने प्रतिभाग किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के साथ गढ़वाली बोली में जनसंवाद किया। उन्होंने कहा बच्छणस्यूं क्षेत्र की जलवायु कीवी उत्पादन व बांस प्लांटेशन के लिए उपयुक्त है। यह क्षेत्र रोजगार और स्वरोजगार का मजबूत केंद्र बन सकता है। कैबिनेट मंत्री ने महिलाओं की समस्याओं, सुझावों को सुना।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिल रही है। कार्यक्रम के दौरान तीन महिलाओं को लक्ष्मी किट प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामप्रकाश, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, पशुपालन अधिकारी डॉ. रचना थपलियाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed