फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Panchayat by-elections: Voting to be held on October 12.

पंचायत उपचुनाव: 12 अक्तूबर को होगा मतदान

Sun, 27 Sep 2026 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 27 Sep 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Panchayat by-elections: Voting to be held on October 12.
रुद्रप्रयाग। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायतों में विभिन्न कारणों से रिक्त हुए सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों पर उप निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत विशान मिश्रा ने उप निर्वाचन की समय-सारणी निर्धारित की है। कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्र जमा करने की तिथि 30 सितंबर से एक अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। तीन अक्तूबर को सुबह 10 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी। चार अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी, पांच अक्तूबर को सुबह 10 बजे से चुनाव प्रतीक आवंटन, 12 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और 14 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से मतगणना की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed