फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The BJP criticized Rahul Gandhi's statement.

Rudraprayag News: भाजपा ने राहुल गांधी के बयान की आलोचना की

Tue, 13 Oct 2026 05:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 13 Oct 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
The BJP criticized Rahul Gandhi's statement.
फोटो
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने राहुल गांधी के बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि अजीत डोभाल उत्तराखंड का गौरव हैं। ऐसे व्यक्तित्व के खिलाफ टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के दौरान भी कांग्रेस ने सवाल उठाए और सबूत मांगे। उन्होंने सवाल किया कि पाकिस्तान और आतंकवाद से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस को इतनी परेशानी क्यों होती है। पत्रकार वार्ता में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य गंभीर सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य अमित मैंखड़ी और भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्त्वाल आदि मौजूद रहे। संवाद


राहुल गांधी की डोभाल पर टिप्पणी उत्तराखंड का अपमान: नौटियाल
कर्णप्रयाग। क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल ने राहुल गांधी की एनएसए अजीत डोभाल पर की गई टिप्पणी को उत्तराखंड के गौरव और स्वाभिमान पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी किसी व्यक्ति पर हमला नहीं है बल्कि उत्तराखंड की जन भावनाओं और स्वाभिमान पर आघात है। नौटियाल ने गौचर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पर उत्तराखंड विरोधी होने का आरोप लगाया। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनूप नेगी, रानीगढ़ पट्टी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी और नगर पालिका कर्णप्रयाग के अध्यक्ष गणेश शाह सहित अन्य नेता मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed