फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Team arrived to collect samples, had to wait for hours

सैंपल लेने पहुंची टीम को करना पड़ा घंटों इंतजार

Wed, 16 Sep 2020 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Team arrived to collect samples, had to wait for hours
ऊखीमठ के ग्राम पंचायत फली-पसालत में सैंपलिंग के पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को घंटों इंतजार करना पड़ा। इसके बाद भी सिर्फ 11 ग्रामीणों ने ही सैंपल दिए। जबकि यहां की आबादी डेढ़ हजार से अधिक है। तीन दिन पूर्व गांव के 55 लोगों के सैंपल लिए गए थे। नगर, कस्बों व गांवों में सैंपलिंग को लेकर लोग हिचक रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ से सैंपलिंग टीम गांव पहुंची। यहां पंचायत भवन में सुबह नौ बजे से पूर्वान्ह 11 बजे तक भी जब एक ग्रामीण सैंपल देने नहीं पहुंचा तो ग्राम प्रधान, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा लोगों को लाया गया। इसके बाद 11 ग्रामीण सैंपल देने पहुंचे। प्रधान हरीश तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों को पूर्व में भी शिविर की सूचना दी गई थी। बावजूद, अधिकांश द्वारा रुचि नहीं दिखाई गई। नगर पालिका रुद्रप्रयाग के सात वार्डों में भी पहले सप्ताह में सैंपलिंग शिविर लगाए गए थे, लेकिन बमुश्किल से ढाई सौ लोग ही सैंपल देने पहुंचे। उधर, कोरोना संक्रमण से प्रभावित तिलवाड़ा, सुमाड़ी व अगस्त्यमुनि में भी लोग सैंपल देने में हिचक रहे हैं। सीएमओ डा. विंधेश कुमार शुक्ला का कहना है लोगों का सैंपल देने से बचने का कारण समझ में नहीं आ रहा है। ऐसे में संक्रमण का दायरा बढ़ सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed