फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Sword of action hangs on another contract doctor in the district

जिले के एक और संविदा डॉक्टर पर लटकी है कार्रवाई की तलवार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sword of action hangs on another contract doctor in the district
रुद्रपुर। अटल आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के मामले में तीन संविदा डॉक्टरों की सेवा समाप्त होने के बाद एक संविदा डॉक्टर पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। संविदा डॉक्टर के खिलाफ कोतवाली में फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज है। विभाग के मुख्यालय से कार्रवाई को लेकर कभी भी आदेश जारी हो सकते हैं।
विज्ञापन

दरअसल अटल आयुष्मान योजना में मरीजों के फर्जी क्लेम दर्शाकर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाने के मामले काशीपुर और रुद्रपुर में पकड़ में आए थे। इसके बाद काशीपुर और रुद्रपुर में अस्पताल संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कराए गए थे और अस्पतालों को ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही की गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद शासन ने फर्जीवाड़े में लिप्त पाए गए एलडी भट्ट चिकित्सालय काशीपुर में तैनात संविदा चिकित्सक डॉ. राजीव गुप्ता और डॉ. नवप्रीत कौर की सेवाएं समाप्त कर दी थी। अब इसी अस्पताल में तैनात संविदा चिकित्सक डॉ. विकास गहलोत की सेवा भी समाप्त कर दी गई है। डॉ. विकास पर भी सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को निजी अस्पताल में भर्ती कराकर ऑपरेशन करने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब जिले के एक और संविदा डॉक्टर पर कार्रवाई की तलवार लटकी है। आयुष्मान योजना में हुए फर्जीवाड़े में दर्ज एक मुकदमे में संविदा चिकित्सक भी नामजद है। माना जा रहा है कि जल्द ही डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी हो सकते हैं।

सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने बताया कि संविदा चिकित्सक की सेवा समाप्त करने का आदेश डीजी दफ्तर से जारी होता है और आदेश की प्रति संबंधित अस्पताल के पास भेजी जाती है। वर्तमान में तीन संविदा चिकित्सकों की सेवा समाप्त की गई हैं। इस संबंध में जो भी कार्रवाई होनी है वह डीजी और शासन स्तर से ही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed