{"_id":"5e5fffb38ebc3ef4060f942b","slug":"student-made-a-system-rudrapur-news-hld3761865196","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल से कंट्रोल होगा सोलर जेनरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल से कंट्रोल होगा सोलर जेनरेटर
विज्ञापन
पंतनगर में मोबाइल से सोलर पावर जनरेटर उपकरण के साथ विवि के छात्र।
- फोटो : RUDRAPUR
विवि के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग की तृतीय वर्ष की दो छात्राओं श्रीकीर्ति व दिशा ने सह प्राध्यापक डा. रवि सक्सेना के निर्देशन में सोलर पावर जनरेटर को मोबाइल फोन से नियंत्रित करने वाला उपकरण तैयार किया है। इससे किसानों द्वारा विद्युत उपकरणों का संचालन करने में आसानी होगी, और उनके समय व विद्युत ऊर्जा की बचत भी होगी।
छात्रा श्रीकीर्ति और दिशा ने बताया कि इस उपकरण में सौर ऊर्जा को सोलर पैनलों द्वारा फोटोवोल्टेक प्रभाव के माध्यम से डीसी वोल्टेज 12 वोल्ट 150 वाट में परिवर्तित किया जाता है। इस उपकरण में एक 12 वोल्ट एमपीपीटी चार्ज कंट्रोलर द्वारा सौर पैनल से अधिकतम ऊर्जा प्राप्त की जाती है। जिसका प्रयोग बैटरी को चार्ज करने में किया जाता है ।
इस सोलर पावर सिस्टम का उपयोग एसी व डीसी दोनों तरह के विद्युत उपकरणों के संचालन में किया जा सकता है। इसके संचालन हेतु विद्युत अभियंत्रण विभाग के छात्रों द्वारा एक नई तकनीक का समायोजन किया गया है।
विज्ञापन
इसमें विद्युत उपकरणों का संचालन मोबाइल को रिमोट के रूप में प्रयोग कर किया जा सकता है। इस आधुनिक तकनीक के प्रयोग से किसानों को विद्युत उपकरणों के संचालन में आसानी होगी। जिससे किसान अपने घर व अन्य जगहों पर समय व विद्युत ऊर्जा की बचत कर सकते हैं।