{"_id":"61239c768ebc3e7a0e2eeeb5","slug":"spokesperson-in-gic-dashjula-and-5-posts-vacant-in-lt-rudrapryag-news-drn3882255194","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी दशज्यूला में प्रवक्ता और एलटी में 5 पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी दशज्यूला में प्रवक्ता और एलटी में 5 पद खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के दशज्यूला क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज कांडई में प्रवक्ता व एलटी संवर्ग में शिक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए पीटीए ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा है। साथ ही एक माह में मांगपूर्ति नहीं होने पर जन आंदोलन की चेतावनी दी है।
शिक्षक-अभिभावक संघ की अध्यक्ष सतवीर जग्गी व विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष दर्शनी देवी का कहना है कि जीआईसी दशज्यूला-कांडई पूरे क्षेत्र का एकमात्र माध्यमिक विद्यालय है। वहां क्षेत्र के 10 से अधिक ग्राम पंचायतों के विद्यार्थी पंजीकृत हैं लेकिन शिक्षकों के अभाव में पठन-पाठन चौपट हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रवक्ता संवर्ग में अंग्रेजी, रसायन विज्ञान, गणित व इतिहास और एलटी में हिंदी का पद रिक्त चल रहा है। कोरोनाकाल के कारण एक वर्ष तक कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन होता रहा पर इन विषयों की पढ़ाई नहीं हो पाई। अब, बमुश्किल विद्यालयों का संचालन शुरू हो पाया है लेकिन शिक्षकों के अभाव में छात्र-छात्राओं को स्वयं ही इन विषयों की पढ़ाई करनी पड़ रही है। वहीं, मुख्य शिक्षाधिकारी सीएन काला ने बताया कि जिले में शिक्षकों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए सूची निदेशालय को भेज दी गई है।