स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर की स्मृति में भारत सरकार के युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय से संबद्ध नेहरू युवा केंद्र ने जिला युवा सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंची 30 टीमों ने गीत, नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतियोगिता में सोनिया की टीम ने बाजी मारी।
सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षाविद् व साहित्यिक संस्था कलश के संस्थापक ओम प्रकाश सेमवाल ने किया। लोक कवि जगदंबा चमोला ने अपनी कविताओं के माध्यम से युवाओं को नई सोच और नई ऊर्जा के साथ अपना मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। राजेंद्र कुमार के संचालन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 30 टीमों ने गीत व नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में सोनिया की टीम ने प्रथम, सानिया ने द्वितीय और साक्षी व आंचल की टीम संयुक्त रूप से तृतीय रही। इस मौके पर गौरव स्युपरियाल, नवीन सिंह, आशा नेगी, कविता जुगराण, अभिलाषा, निशा, प्रीति, विजय वशिष्ठ, मयंक, संतोष आदि मौजूद थे।