फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Snowfall in Kedarnath

Rudraprayag News: केदारनाथ में हुई बर्फबारी

Sat, 04 Apr 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 04 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Kedarnath

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। शनिवार को जनपद में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली, जिसके चलते हल्की बूंदा-बांदी के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई। केदारनाथ, तुंगनाथ और मद्महेश्वर सहित उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सुबह से ही लगातार हिमपात जारी रहा। केदारनाथ मंदिर परिसर में बर्फबारी के कारण व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं। मंदिर क्षेत्र में जमी बर्फ को हटाने में जुटे बीकेटीसी (बदरी-केदार मंदिर समिति) के कर्मचारियों का कार्य भी बाधित रहा। हालांकि, मंदिर परिसर से छोटी लिंचोली तक लगभग चार फीट बर्फ साफ कर दी गई है। इस बीच, धाम क्षेत्र में आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति घोड़ा-खच्चरों के माध्यम से जारी रखी जा रही है, ताकि व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed