फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Silgarh Festival begins with colorful programs

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सिलगढ़ महोत्सव शुरू

Mon, 01 Nov 2021 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Silgarh Festival begins with colorful programs
सिलगढ़ विकास महोत्सव का शुभारंभ महिला मंगल दलों व स्कूली बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से मेलार्थियों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज तैला में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ जखोली ब्लॉक के प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने किया। विशिष्ट अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख नागेंद्र पंवार ने कहा कि मेलों के आयोजन से समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है। मेला समिति के अध्यक्ष वीर सिंह रावत, संरक्षण ओपी बहुगुणा व कार्यक्रम अध्यक्ष वीना गोस्वामी ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें लोक कलाकार विजय पंत ने गढ़वाली व कुमाऊंनी गीतों की प्रस्तुतियों पर मेलार्थियों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं, सिलगढ़ पट्टी के महिला मंगल दलों व स्कूली छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य व गीतों की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर जिपं सदस्य कुसुम देवी, कृपाल सिंह पंवार, दरम्यान जख्वाल, विनोद कंडारी, दीपक रावत, यशवीर चौहान, गोकुल रावत, महावीर कैंतुरा, कमल सिंह रावत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed