फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Shivam Rana becomes 'Prime Minister' of Saraswati Vidya Mandir

सरस्वती विद्या मंदिर के शिवम राणा बने ‘प्रधानमंत्री’

Tue, 28 Sep 2021 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Shivam Rana becomes 'Prime Minister' of Saraswati Vidya Mandir
सरस्वती विद्या मंदिर ऊखीमठ में छात्र संसद का गठन करते हुए शिवम राणा को प्रधानमंत्री, अंजुल सिंह को उप प्रधानमंत्री, प्रिंस को सेनापति व अभिषेक कोटवाल को उप सेनापति चुना गया। कार्यक्रम में कन्या भारती व बाल भारती का भी गठन किया गया। साथ ही वर्ष 2020 में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त करने वाली ईशा रावत को दीन दयाल उपाध्याय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय राणा ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए नई पीढ़ी को राजनीति में सक्रिय होना होगा। सेवानिवृत्त बीईओ रघुवीर सिंह पुष्पवाण ने भी विचार रखे। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष मदन सिंह रावत, रणवीर सिंह रावत, रेखा रावत, रघुनाथ सिंह नेगी, दुर्गा प्रसाद चौकियाल, देवेश्वर बजवाल, कुलदीप सेमवला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed