फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   seven villages of Jaspur adjoining Bijnor home quarantine.

बिजनौर से लगे जसपुर के सात गांवों को किया होम क्वारंटीन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
seven villages of Jaspur adjoining Bijnor home quarantine.
रुद्रपुर। डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि जिले की जसपुर तहसील से लगी यूपी की अफजलगढ़ तहसील के ग्राम मनियावाला में कोविड 19 से संक्रमित व्यक्ति के सैंपल जांच में पॉजिटिव आए हैं। मनियावाला गांव से सीमा पर लगे जसपुर के सात गांवों में मानवीय आवागमन और एस दूसरे से संपर्क में आने की पूरी संभावना है। इसके कारण जिले के उक्त गांवों में संक्रमण फैलने का खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने एसडीएम जसपुर को मनियावाला गांव से लगे जिले के सात गांवों अंगदपुर, धर्मपुर, आसपुर, रायपुर, पूरनपुर, गूलरभोजी, किशनपुर को अग्रिम आदेशों तक होम क्वारंटीन करने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि में सभी लोग अपने घरों में ही रहेंगे। किसी बाहारी व्यक्ति का इन गांवों में प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा। इन गांवों में आवश्यक वस्तुओं की डोर-टू-डोर आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। आकस्मिक सेवाएं निर्वाध रूप से संचालित होंगी। बताया कि नोडल अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि खाद्यान्न, सब्जियों और अन्य दैनिक उपभोग की वस्तुओं की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति होती रहे। उन्होंने सीएमओ को सात गांवों के लिए अलग-अलग टीमें टीमें गठित करने, घर-घर जाकर सभी लोगों की स्क्रीनिंग तथा सैंपल लेने की कार्यवाही तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed