{"_id":"5ff1fb8a8ebc3e3b8d4d3519","slug":"senior-literary-writer-chatak-posthumously-awarded-the-kalash-rudrapryag-news-drn3666027115","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ साहित्यकार चातक को मरणोपरांत कलश सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ साहित्यकार चातक को मरणोपरांत कलश सम्मान
विज्ञापन
कलश (लोक संस्कृति) चैरिटेबिल ट्रस्ट के आठवें स्थापना दिवस पर साहित्यकार श्रीधर प्रसाद चमोला चातक को मरणोपरांत सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से युवा साहित्यकारों के साथ सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर नवोदित लोक कवियों ने कविता पाठ भी किया।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल व पालिकाध्यक्ष गीता झिंकवाण ने कहा कि कलश संस्था द्वारा लोक भाषा व संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है। विशिष्ठ अतिथि पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि की हिंदी विभागाध्यक्ष डा. निधि छाबड़ा ने कहा कि हिंदी के विकास में लोक भाषा का अहम योगदान रहा है। संस्था के संयोजक ओम प्रकाश सेमवाल ने कलश के आठ वर्षों के सफर के बारे में बताया। इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार बृजमोहन भट्ट, उम्मेद सिंह रौथाण, डा. राजेेंद्र प्रसाद गोस्वामी, गिरीश बेंजवाल, युवा साहित्यकार सिमरन रावत, सामाजिक कार्यकर्ता चंद्र सिंह नेगी, दिव्यांग विनोद सिंह नेगी और विनीता देवी को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार श्रीधर प्रसाद चमोला चातक का सम्मान उनके परिजनों को भेंट किया गया। इसके उपरांत लोक कवि सम्मेलन में विमला राणा, सिमरन रावत, रिंकी काला, सूरज पंवार, हेमंत चौकियाल, माधव सिंह नेगी, डा. सुशीला सेमवाल, कविता कैंतुरा और प्रियंक रावत ने कविता पाठ किया। समारोह में कुसुम भट्ट, अनूप नेगी, डा. राकेश भट्ट, चंद्रशेखर बेंजवाल, मोहन सिंह रौतेला, विपिन सेमवाल, उपासना सेमवाल, सुधीर, भूपेंद्र राणा, वेदिका सेमवाल, डा. गीता नौटियाल, उर्मिला सेमवाल आदि मौजूद थे।