{"_id":"6ace1bd8397991308905a950","slug":"select-a-subject-according-to-your-interest-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-121560-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: रुचि के अनुसार विषय का चयन करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: रुचि के अनुसार विषय का चयन करें
Tue, 13 Oct 2026 05:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 13 Oct 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
फोटो -- -
फाटा। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज त्रियुगीनारायण में कॅरिअर काउंसलिंग और रोजगार मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया गया। इसमें 109 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों को कॅरिअर चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। जिला सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि बेहतर कॅरिअर के लिए अपनी रुचि के अनुसार विषय का चयन कर लक्ष्य निर्धारित करें। सेवायोजन विभाग के अनुदेशक किशन सिंह रावत ने विद्यार्थियों को रोजगार पंजीकरण, रोजगार प्रयाग पोर्टल, विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, भाषा प्रशिक्षण और मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन योजना के बारे में बताया। इस दौरान प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने इस पहल की सराहना की। संवाद