फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Security arrangements were not at the confluence

संगम पर नहीं हो पाए सुरक्षा के इंतजाम

Wed, 23 Mar 2016 06:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 23 Mar 2016 06:25 PM IST
विज्ञापन
आपदा के ढाई वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी अलकनंदा और मंदाकिनी के संगम पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं हो पाए हैं। जबकि यहां प्रतिदिन श्रद्धालु गंगा स्नान व पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन



16/17 जून 2013 की आपदा में अलकनंदा और मंदाकिनी के संगम को व्यापक क्षति पहुंची थी। यहां स्नानघाट व सीढ़िय़ां बह गई थी। संगम पर स्थित प्राचीन नारद शिला भी डूब गई थी। बावजूद इसके आज तक यहां पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं हो पाए हैं। जबकि यहां पर शाम को  नियमित गंगा आरती में शामिल होने के लिए कई श्रद्धालु पहुंचते हैं। वर्ष 2014 में मुख्यमंत्री हरीश रावत की घोषणा के तहत संगम पर सुरक्षा और सुंदरीकरण के लिए मिले 28 लाख रुपये में नगर पालिका ने रास्ता निर्माण पर ही खर्च कर दिया है।
विज्ञापन


संगम पर सुरक्षा व दोनों नदियों के दोतरफा तेज बहाव से बचने के लिए इंचभर भी काम नहीं किया गया है। गंगा आरती वाले स्थान पर भी खतरा मंडरा रहा है। यहां पुश्ते का एक हिस्सा अंदर से खोखला हो रखा है, जो किसी भी हादसे का कारण बन सकता है। बीते वर्ष 24 मई को संगम पर एक अंत्येष्टी के दौरान दो युवक बह गए थे। उनके शव कई दिन बाद श्रीनगर के निकट पुलिस ने बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन से मिले 28 लाख रुपये में संगम तक जाने के लिए रास्ता निर्माण किया गया है। संगम पर सुरक्षा के लिए रैलिंग लगाने का काम जल्द किया जाएगा। - राकेश नौटियाल, अध्यक्ष नगर पालिका रुद्रप्रयाग


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed