फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Search campaign to search skeletons of missing people from today

लापता लोगों के कंकालों की खोजबीन को सर्च अभियान आज से

Tue, 15 Sep 2020 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Search campaign to search skeletons of missing people from today
केदारनाथ आपदा में लापता हुए लोगों के कंकालों की खोजबीन के लिए पुलिस द्वारा पुन: सघन खोजबीन अभियान चलाया जाएगा। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग समेत क्षेत्र के अन्य ट्रैकिंग रूट पर आज बुधवार से शुरू किए जाने वाले चार दिवसीय सघन खोजबीन अभियान के लिए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में दस टीमों का गठन किया गया है। टीम में स्थानीय लोगों को भी शामिल किए गए है। सर्च अभियान के दौरान मिलने वाले कंकालों के सैंपल लेने के बाद विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

16/17 जून 2013 की केदारनाथ आपदा में हजारों लोग मारे गए थे। रेस्क्यू दलों द्वारा चार हजार से अधिक शव बरामद किए गए थे, लेकिन कई लोगों का पता नहीं चल पाया है। नर कंकालों की खोजबीन के लिए बीते छह वर्षों में शासन द्वारा कई सर्च अभियान चलाए जा चुके हैं, जिसमें 600 से अधिक कंकाल मिले थे। बुधवार 16 सितंबर से पुन: पुलिस द्वारा केदारनाथ आपदा में लापता हुए लोगों के कंकालों की खोजबीन शुरू की जा रही है। इसके लिए पुलिस व एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से दस टीमों के माध्यम से सर्च अभियान चलाया जाएगा। एसपी के नेतृत्व में टीमों द्वारा केदारनाथ-वासुकीताल, केदारनाथ-चोराबाड़ी, त्रियुगीनारायण-गरूड़चट्टी-केदारनाथ, कालीमठ-चौमासी-खाम-केदारनाथ, जंगलचट्टी व रामाबाड़ा का ऊपरी क्षेत्र केदारनाथ बेस कैंप का ऊपरी क्षेत्र समेत मंदिर के आसपास के क्षेत्र, भैरवनाथ मंदिर व आसपास का क्षेत्र, गौरीकुंड-गोऊंमुखड़ा, गौरीकुंड से मुनकटिया का ऊपरी क्षेत्र होते हुए सोनप्रयाग पर सर्च अभियान चलाते हुए नर कंकालों की खोजबीन की जाएगी।
विज्ञापन

दस टीमों में 60 कार्मिक शामिल
टीम में रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी गढ़वाल से 7 उप निरीक्षक व 20 आरक्षी के साथ एसडीआरएफ के तीन उप निरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी और 19 आरक्षी शामिल हैं। साथ ही रुद्रप्रयाग जिले से 10 फार्मेसिस्ट भी टीम में हैं। प्रत्येक टीम में उप निरीक्षक समेत पुलिस व एसडीआरएफ के दो-दो आरक्षी और एक फार्मेसिस्ट को रखा गया है। टीमों को रात्रि प्रवास की सामग्री स्लीपिंग बैग समेत सुरक्षा उपकरण और वीडियोग्राफी के लिए कैमरे उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिवसीय विशेष अभियान के लिए दस टीमें गठित की गई हैं। टीमों में स्थानीय युवाओं को भी शामिल किया गया है, जिससे सर्च टीम को ट्रैकिंग रूटों की सही जानकारी मिल सके। खोजबीन में मिलने वाले नर कंकालों का डीडीएन लेकर अंतिम संस्कार किया जाएगा। --- नवनीत सिंह भुल्लर, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed