फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   SDRF Rescue In kedarnath

चौराबाड़ी में फंसे पर्यटक को सुरक्षित निकाला

Thu, 11 Jul 2019 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
SDRF Rescue In kedarnath
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ से चौराबाड़ी की ओर ट्रेकिंग के लिए गया एक युवा पर्यटक घने कोहरे में रास्ता भटक गया और देर रात तक वहीं फंसा रहा। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस के जवानों ने पर्यटक को वहां सकुशल निकाला।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश निवासी साईं भास्कर (21 वर्ष) नामक युवक ट्रेकिंग करते-करते चौराबाड़ी ताल से काफी आगे निकल गया। वहां घना कोहरा और जंगल होने से वह रास्ता भटक गया। मोबाइल पर सिगनल नहीं होने से वह किसी को सूचना भी नहीं दे पाया। काफी देर बाद रात दस बजे मोबाइल नेटवर्क के काम करने पर उसने किसी प्रकार 112 नंबर पर डायल कर मदद की गुहार लगाई। इस सूचना पर केदारनाथ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आपदा कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद केदारनाथ से पुलिस व एसडीआरएफ की संयुक्त टीम युवक की खोज के लिए क्षेत्र में भेजी गई। टीम युवक को खोजते हुए चौराबाड़ी ताल के पास पहुंची और लंबा जंगल छान मारने के बाद मध्य रात्रि करीब दो बजे युवक को खोज लिया गया।
विज्ञापन

युवक ने बताया कि वह अपने ग्रुप से अलग होकर ट्रेकिंग के लिए निकल गया था और चलते-चलते दूर जंगल में चला गया। इसके बाद वह वापसी का रास्ता तलाश रहा था, लेकिन घने जंगल में ठंड और कोहरा होने के कारण वह वहीं फंस गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युवक को रात में ही वहां से सुरक्षित निकाला। एसडीआरएफ व पुलिस की संयुक्त टीम में एसआई धर्मेंद्र सिंह, कांस्टेबल विक्रम सिंह, लक्ष्मण सिंह, कुलदीप सिंह, अनुज, गोविंद, अरुण आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed