फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Satpal and Dr. Mamta honored with the Devbhoomi Mati Gaurav Samman.

Rudraprayag News: सतपाल और डॉ. ममता को देवभूमि माटी गौरव सम्मान

Sat, 03 Oct 2026 05:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 03 Oct 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
Satpal and Dr. Mamta honored with the Devbhoomi Mati Gaurav Samman.
रुद्रप्रयाग। जनपद के युवा कवि-लेखक सतपाल और साहित्यकार, कवयित्री एवं शिक्षाविद् डॉ. ममता कुंवर को साहित्य और लोकसंस्कृति के क्षेत्र में योगदान के लिए देवभूमि माटी गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। हरिद्वार बाईपास स्थित संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में यह समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान किया। डॉ. ममता कुंवर ने कहा कि यह सम्मान उन्हें गढ़वाली भाषा-साहित्य और लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देगा। वहीं सतपाल ने कहा कि देवभूमि की माटी, बोली-भाषा और संस्कृति से जुड़े विषयों को अपनी रचनाओं में स्थान देना उनके लिए निरंतर प्रेरणा का विषय रहा है। कार्यक्रम में संस्कृति जागरण मंच के अध्यक्ष ज्योति प्रकाश पंत, दीपक केंतुरा, विजय पंत सहित आयोजक मंडल के सदस्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article