{"_id":"6ac0f386a51875b40c0aa213","slug":"divyanshu-and-nikita-became-champions-in-the-competition-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-121355-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: प्रतियोगिता में दिव्यांशु और निकिता बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: प्रतियोगिता में दिव्यांशु और निकिता बने चैंपियन
Sat, 03 Oct 2026 05:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 03 Oct 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो-- -- -- -- --
संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। नगर के खेल मैदान में आयोजित ब्लॉक स्तरीय माध्यमिक विद्यालय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया है। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने 800 मीटर, 3000 मीटर दौड़, हैमर थ्रो, ट्रिपल जंप, ऊंचीकूद समेत विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया।
अंडर-19 बालक वर्ग में दिव्यांशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। बालिका वर्ग में निकिता चैंपियन रही। वहीं, अंडर-17 बालक वर्ग में अरमान ने बेहतर प्रदर्शन कर चैंपियन का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
जिला खेल समन्वयक शिव सिंह नेगी ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता रविवार से शुरू होगी। इस मौके पर ब्लॉक समन्वयक शेर मोहम्मद, नवेंदु मोहन रावत, अंकित रौथाण, विपिन रावत आदि थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
राजेश सेमवाल