{"_id":"6ad4a660a7557ef5930f1d87","slug":"rudraprayag-politics-gyalu-lal-returns-to-congress-declares-i-will-remain-congressman-for-life-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग: ग्यालू लाल की कांग्रेस में वापसी, आधे घंटे के लिए भाजपा में गए थे, बोले- आजीवन कांग्रेसी रहूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग: ग्यालू लाल की कांग्रेस में वापसी, आधे घंटे के लिए भाजपा में गए थे, बोले- आजीवन कांग्रेसी रहूंगा
Sun, 18 Oct 2026 04:35 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 18 Oct 2026 04:35 PM IST
सार
ग्यालू लाल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह भाजपा में महज आधे घंटे के लिए गए थे, लेकिन वहां उनका मन नहीं लगा। उन्होंने अपने इस फैसले को लेकर अफसोस भी जताया और कहा कि उनके अपनों ने उनसे मुंह मोड़ लिया था, जिससे उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई।
विज्ञापन
ग्यालू लाल की कांग्रेस में वापसी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रुद्रप्रयाग जिला पंचायत सदस्य ग्यालू लाल के कांग्रेस में वापसी के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा में शामिल होने के बाद अब उन्होंने फिर से कांग्रेस में लौटने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता के दौरान ग्यालू लाल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वह भाजपा में महज आधे घंटे के लिए गए थे, लेकिन वहां उनका मन नहीं लगा। उन्होंने अपने इस फैसले को लेकर अफसोस भी जताया और कहा कि उनके अपनों ने उनसे मुंह मोड़ लिया था, जिससे उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई।
विज्ञापन
पौड़ी में भाजपा को झटका: पूर्व विधायक यशपाल बेनाम ने दिया इस्तीफा, जल्द लेंगे अगला फैसला
विज्ञापन
अपने राजनीतिक फैसले को लेकर उन्होंने खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा में जाने का उनका फैसला गलत था और वह वहां सहज महसूस नहीं कर पाए। उनके मुताबिक, वह बहकावे में आकर भाजपा में चले गए थे, लेकिन जल्द ही उन्हें एहसास हो गया कि उनका मन कांग्रेस में ही है।
ग्यालू लाल ने भावुक अंदाज में कहा कि कांग्रेस से उनका पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने बताया कि 18 साल की उम्र में जब उन्होंने पहली बार मतदान किया था, तब भी उन्होंने कांग्रेस को ही अपना वोट दिया था।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह पहले भी कांग्रेसी थे, आज भी कांग्रेसी हैं और आजीवन कांग्रेस के साथ ही रहेंगे। उनकी इस वापसी को रुद्रप्रयाग की स्थानीय राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।