{"_id":"6af6faa09496bb2861037f2d","slug":"rudraprayag-baba-kedarnath-movable-idol-festival-palanquin-placed-in-omkareshwar-temple-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग: ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हुई बाबा केदारनाथ की चलविग्रह उत्सव डोली, छह माह यहीं होगी पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग: ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हुई बाबा केदारनाथ की चलविग्रह उत्सव डोली, छह माह यहीं होगी पूजा
Fri, 13 Nov 2026 05:28 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 13 Nov 2026 05:28 PM IST
सार
ओंकारेश्वर मंदिर धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण केंद्र है। शीतकाल में बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना यहीं संपन्न होती है।
विज्ञापन
बाबा केदार की डोली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बाबा केदारनाथ की चलविग्रह उत्सव डोली शुक्रवार को विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हो गई। इसके साथ ही मंदिर में बाबा केदारनाथ की शीतकालीन पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर मंदिर धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण केंद्र है। शीतकाल में बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना यहीं संपन्न होती है। उन्होंने बाबा केदारनाथ से प्रदेश और देशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
