फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Road, electricity, water problem arose in Tehsil Day

तहसील दिवस में सड़क, बिजली, पानी, मनरेगा से जुड़ी शिकायतें हुई दर्ज

Tue, 05 Apr 2022 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Road, electricity, water problem arose in Tehsil Day
बसुकेदार तहसील के प्राथमिक विद्यालय कौशलपुर में आयोजित तहसील दिवस में 64 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश मौके पर ही हल की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में जखोली ब्लॉक के डडोली गांव के ग्रामीणों ने निर्माणाधीन डडोली-डोभा मोटर मार्ग के मलबे को डंप करने के लिए जगह चिह्नित करने की मांग की। वहीं, अदूली के ही ग्रामीणों ने विनौबैंड-पठालीधार मोटर मार्ग निर्माण निर्माण के 32 वर्ष बाद भी प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत दर्ज की। तिनसोली के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान मीना देवी के नेतृत्व में देवलीभणिग्राम-तिनसोली मोटर मार्ग कार्य में तेजी लाने की मांग की। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय बसुकेदार में आधार कार्ड बनाने की मांग भी की। एडीएम दीपेंद्र नेगी ने विभागीय अधिकारियों को दर्ज शिकायतों को समय पर हल करने को कहा। इस मौके पर एसडीएम परमानंद राम, डीडीओ मनविंदर कौर, सीबीओ डा. आशीष रावत, सीईओ यशवंत सिंह चौधरी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed