{"_id":"6adf3b1ac744196b9100b7d4","slug":"the-message-of-de-addiction-was-conveyed-through-posters-poems-and-plays-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-121812-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: पोस्टर, कविता और नाटक से नशामुक्ति का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: पोस्टर, कविता और नाटक से नशामुक्ति का संदेश दिया
Mon, 26 Oct 2026 05:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 26 Oct 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
फोटो
महोत्सव में युवाओं ने लोकसंस्कृति के रंग बिखरे
संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। ब्लॉक कार्यालय के सभागार में युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित युवा महोत्सव में युवाओं ने लोकसंस्कृति के रंग बिखरे और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज बुलंद की। विद्यार्थियों, युवक मंगल दलों और महिला मंगल दलों के प्रतिभागियों ने लोकगीत, लोकनृत्य, पोस्टर, कविता, योग और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। उन्होंने पोस्टर, कविता और नुक्कड़ नाटक से नशामुक्ति का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लोकगीतों और लोकनृत्यों के माध्यम से स्थानीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की गई। वहीं, पोस्टर और कविता प्रतियोगिताओं में नशे के दुष्प्रभावों को उजागर करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का आकलन कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए चयन किया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राधिका, दीपक रावत और मनवर सिंह सहित, गंगाराम सकलानी अन्य लोग मौजूद रहे। मंच संचालन बीपी बमोला ने किया।