फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Registration for under-25 cricket team from tomorrow

अंडर-25 क्रिकेट टीम के लिए पंजीकरण कल से

Wed, 01 Sep 2021 09:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Registration for under-25 cricket team from tomorrow
रुद्रप्रयाग जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने अंडर-25 बालक वर्ग टीम के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण में ऑफलाइन पंजीकरण 3 से 9 सितंबर तक होंगे। दूसरे चरण में टीम चयन के लिए ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश जमलोकी और एवं सचिव अरूण तिवारी ने बताया कि कोविड-19 के कारण दो वर्ष से खेल गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। खिलाड़ियों की समस्याओं व करियर को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस वर्ष अंडर-23 आयु वर्ग के स्थान पर अंडर-25 आयु वर्ग बनाया है। इससे ऐसे खिलाड़ियों को अवसर मिलेंगे जो उम्र में 23 वर्ष से आगे निकल गए हैं। बताया कि बीसीसीआई और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के निर्देश पर सभी जिलों में अंडर-25 में टीम के चयन के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अंडर-25 में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को तय तिथि पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यालय अगस्त्यमुनि में ऑफलाइन पंजीकरण करने का कहा है। इस दौरान इच्छुक खिलाड़ी को जन्म प्रमाणपत्र व स्थायी निवास पत्र साथ लाना अनिवार्य है। पंजीकरण के बाद जिला टीम का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। चयनित टीम प्रदेश स्तर पर अंतर जनपदीय लीग में प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed