फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Ravigram of Kedarghati connected by road

केदारघाटी का रविग्राम पहुंचा वाहन खुशी से झूमे ग्रामीण

Thu, 14 Nov 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Ravigram of Kedarghati connected by road
केदारघाटी का रविग्राम सड़क से जुड़ गया है, जिससे ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग भी पूरी हो गई है। बृहस्पतिवार को फाटा से रविग्राम तक वाहन के पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुशी मनाई और मिठाई बांटी। अब, यहां के लोगों को लंबी पैदल दूरी नहीं नापनी पड़ेगी।
विज्ञापन

छह किमी जामू-रविग्राम-खड़िया मार्ग का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत चार नवंबर को शुरू किया गया था। बृहस्पतिवार को कार्यदायी संस्था ने सड़क कटिंग रविग्राम तक कर दी। यहीं नहीं, मार्ग कटिंग के साथ ही गांव तक छोटा वाहन भी पहुंच गया है, जिससे ग्रामीण खुशी से झूम उठे। गांव के बच्चे वाहन (मैक्स) की छत पर चढ़ गए। लोगों ने कहा कि वर्षों से सड़क की मांग की जा रही थी, जो आज पूरी हो गई है। मार्ग न बनने से ग्रामीणों को कई किमी पैदल दूरी नापनी पड़ रही थी। अब मार्ग बनने से क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों को लाभ मिलेगा। साथ क्षेत्र में स्थित प्राचीन जमदग्नि आश्रम, सिद्धपीठ नामतोली देवी मंदिर और नागताल झील को भी पहचान मिल सकेगी। नव निर्वाचित जिपं सदस्य बबीता देवी, क्षेपं सदस्य अनीता देवी, ग्राम प्रधान विनीता देवी, पूर्व प्रधान रामेश्वर प्रसाद जमलोकी, त्रिलोक सिंह, रणजीत सिंह, उमेंद्र सिंह, रघुवीर शाह, विजय जमलोकी, अतुल जमलोकी, जसपाल सिंह आदि का कहना है कि छह किमी मार्ग का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed