फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Pucca encroachment including religious school demolished

धार्मिक स्कूल समेत पक्के अतिक्रमण किए ध्वस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Pucca encroachment including religious school demolished
रुद्रपुर में हाइवे किनारे सीर गोटिया में अतिक्रमण तोड़ती जेसीबी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। प्रशासन, एनएचएआई और नगर निगम ने मंगलवार को एनएच-74 किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए धार्मिक स्कूल समेत कई पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिए। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में रुद्रपुर कोतवाली समेत किच्छा और पंतनगर थाने की पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ रही दुकानों को हटाने के लिए अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं लेकिन मोहलत मिलने के बावजूद सीर गोटिया के पास अतिक्रमण को नहीं हटाया गया। इस पर मंगलवार को प्रशासन और एनएचएआई ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक धार्मिक स्कूल समेत कई पक्के अतिक्रमणों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर रुद्रपुर कोतवाली, पंतनगर थाने और किच्छा थाने की पुलिस फोर्स के साथ ही प्रशासन एवं एनएचएआई के अधिकारी मौजूद रहे। एडीएम उत्तम सिंह चौहान ने कहा कि अतिक्रमणकारियों को पहले 20 जनवरी तक की मोहलत दी गई थी। इसके बाद उन्हें अपना अतिक्रमण स्वयं तोड़ने के लिए 30 जनवरी तक का समय दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय पूरा होने के बाद मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहां एसडीएम मुक्ता मिश्रा, किच्छा कोतवाल उमेश मलिक, पंतनगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार समेत पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed