{"_id":"6b02e64416dd0e5bde07000f","slug":"pandav-nritya-returns-after-14-years-villagers-busy-constructing-village-paths-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-122312-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: 14 वर्ष बाद पांडव नृत्य, गांव के रास्ते बनाने में जुटे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: 14 वर्ष बाद पांडव नृत्य, गांव के रास्ते बनाने में जुटे ग्रामीण
Sun, 22 Nov 2026 06:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 22 Nov 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
आपदा के एक साल बाद भी बडेथ-तालजामन के रास्तों का नहीं किया गया निर्माण
फोटो-- --
संवाद न्यूज एजेंसी
बसुकेदार। आपदा के एक साल बाद भी ग्राम सभा बडेथ-तालजामन को जोड़ने वाले रास्तों का निर्माण नहीं हो पाया है। गांव में विकास कार्य भी ठप पड़े हैं। अब 14 वर्ष बाद चार दिसंबर से होने वाले पांडव नृत्य के आयोजन को देखते हुए ग्रामीण खुद रास्ते तैयार करने में जुटे हैं। वहीं यहां गदेरे पर लकड़ी की पुलिया बनाने का कार्य भी ग्रामीण खुद कर रहे हैं।
ग्राम प्रधान दीनानाथ, पूर्व प्रधान शिवानंद नौटियाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष गुड्डी देवी और युवक मंगल दल अध्यक्ष गिरीश ने बताया कि आपदा के बाद मुख्यमंत्री की ओर से क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की घोषणाएं थीं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी विकास कार्यों के आश्वासन दिए थे, लेकिन इनमें से कोई ठोस पहल धरातल पर नहीं हाे रही है। उन्होंने कहा कि रास्ते नहीं बनने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। 14 साल बाद गांव में पांडव नृत्य का आयोजन होना है। इसके लिए ग्रामीणों को खुद रास्ते तैयार करने पड़ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र रास्तों का निर्माण और मरम्मत शुरू नहीं हुई तो ग्रामीण जिला कार्यालय का घेराव करेंगे। वहीं खंड विकास अधिकारी सुरेश शाह ने बताया कि बडेथ -तालजामन को जोड़ने वाले रास्ते का काम एक सप्ताह बाद शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
फोटो