फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Promote the schemes being run for the unemployed

बेरोजगारों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का करें प्रचार प्रसार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Promote the schemes being run for the unemployed
रुद्रपुर में मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में मौजूद डीएम व अन्य अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंस से डीएम, स्वास्थ्य विभाग और नोडल अधिकारियों के साथ कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम और इलाज के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अस्पतालों में आवश्यक संसाधन, टेस्टिंग बढ़ाने और सर्विलांस सिस्टम को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना योद्धाओं के लिए बनाए गए चिकित्सा सेतु मोबाइल एप लांच किया।
विज्ञापन

शनिवार को वीसी में सीएम ने कहा कि बेरोजगारों के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाए। सीएम सोलर स्वरोजगार योजना जल्द शुरू की जाएगी और इसमें 10 हजार लोगों को रोजगार दिया जागा। मोटर, बाइक, टैक्सी योजना भी राज्य में जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बैंकर्स को निर्देश दिए कि प्रवासी बेरोजगारों को सरलीकरण के तहत ऋण उपलब्ध कराया जाए। सीएम ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग अब प्रदेश में ही अपना रोजगार करना चाह रहे हैं। इसके लिए सभी अधिकारी विशेष ध्यान रखें। डीएम रंजना राजगुरु ने जिले में कोविड-19 की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कहा कि जिले में औद्योगिक क्षेत्र और स्लम एरिया में आरटीपीसीआर एवं एंटीजन टेस्ट कराए जा रहे है। औद्योगिक क्षेत्रों, स्लम एरिया में सैंपलिंग के कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में आरटीपीसीआर तहत लैब बनाई गई है। इसमें माइक्रो बायोलॉजिस्ट की नियुक्ति होते ही लैब को इसी महीने संचालित कर दिया जाएगा। वहां सीडीओ हिमांशु खुराना, डीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, एडीएम उत्तम सिंह चौहान, जगदीश चंद्र कांडपाल, सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल, एएसपी प्रमोद कुमार, एसीएमओ अविनाश खन्ना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed