{"_id":"5db492188ebc3e017e52ddc7","slug":"police-teams-camp-in-six-states-in-search-of-mobile-thieves-rudrapur-news-hld3618825186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोरों की तलाश में छह राज्यों में पुलिस टीमों का डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल चोरों की तलाश में छह राज्यों में पुलिस टीमों का डेरा
विज्ञापन
रुद्रपुर। वीवो के शोरूम में लाखों के मोबाइल चोरी में पुलिस के हाथ अभी कोई अहम सुराग नहीं लग सका है। एसओजी और पुलिस टीमें दूसरे राज्यों में चोरों की तलाश में डेरा डाले हुए हैं। शहर में लगे सीसीटीवी में बुधवार को शहर में दिखे कुछ संदिग्धों को भी पुलिस तलाश रही है।
बता दें कि रुद्रपुर के अग्रसेन चौराहे पर स्थित ढींगरा मोबाइल टावर में बीते बुधवार की रात को दो नकाबपोश चोरों ने शोरूम से 1.50 लाख की नकदी और 35 से 40 लाख रुपये कीमत के करीब 400 मोबाइल चोरी कर लिए थे। शोरूम स्वामी गदरपुर निवासी केशव ढींगरा पुत्र प्रीत कुमार ढींगरा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
चोरों की तलाश में पुलिस की छह टीमें और एसओजी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और बिहार भेजी गई है। शनिवार को भी पुलिस टीमें उत्तर प्रदेश के बरेली, मुरादाबाद, रामपुर जिले में भेजी गईं। इधर, शहर के कुछ सीसीटीवी में कैद संदिग्धों की भी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। सर्विलांस टीम भी खुलासे में जुटी हुई है। कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि टीमें गई हैं। कुछ लाइन पर काम चल रहा है। जल्द ही चोरी का खुलासा होगा।