रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन पिथौरागढ़ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। महिला वर्ग (45-48 किग्रा) में पिथौरागढ़ की शोभा कोहली ने हल्द्वानी की आस्था को हराया। वहीं पुरुष वर्ग के ( 56-60 किग्रा) में पिथौरागढ़ के रमेश सिंह ने बागेश्वर के नितिन त्रिकोठी को पराजित किया। फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा।
बृहस्पतिवार को उत्तराखंड बैडमिंटन फेडरेशन के सचिव और मुख्य अतिथि पुष्कर राज जैन ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। महिला (51 किग्रा वर्ग) में हल्द्वानी की सोनिया ने काशीपुर की गीतांजलि को, 54 किग्रा में पिथौरागढ़ की गायत्री ने हल्द्वानी की ममता को और हल्द्वानी की हेमा दानू ने पिथौरागढ़ की ऋचा को हराया। 49-52 किग्रा वर्ग में हल्द्वानी के सुरेंद्र ने काशीपुर के संदीप को, 52-56 किग्रा में रामनगर के पवन ने बागेश्वर के सोनू को, 60-64 किग्रा वर्ग में पिथौरागढ़ के देशरत्न बोरा ने हल्द्वानी के गौरव को, 64-69 किग्रा वर्ग में पिथौरागढ़ के लवी मेहता ने हल्द्वानी के लोकेश सिंह को, 69-75 किग्रा वर्ग में पिथौरागढ़ के अनिल अवस्थी ने बागेश्वर के कोमल सिंह को और 81-91 किग्रा वर्ग में हल्द्वानी के शुभम सिंह ने नैनीताल के विक्रांत को हराया। वहां पर कुमाऊं विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा, डॉ. मनीषा तिवारी, डॉ. निर्मला जोशी, सीके जोशी, विनोद तिवारी, विमला रावत, राजेश कुमार, लोकेश पांडेय, सुंदर गड़िया, जीवन प्रसाद, चंद्रशेखर पाठक, धर्मेंद्र, इमरान, यादवेंद्र, दिगंबर, उमेश, राज आदि थे।