फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Pilgrims warn of mass hunger strike

तीर्थपुरोहितों ने दी सामूहिक भूख हड़ताल की चेतावनी

Sat, 21 Aug 2021 06:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Pilgrims warn of mass hunger strike
देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों का क्रमिक अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आंदोलनकारियों ने उग्र रुख अपनाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द बोर्ड भंग न करने की स्थिति में सामूहिक भूखहड़ताल की बात कही।
विज्ञापन

शनिवार को केदारसभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में तीर्थपुरोहित समाज के लोगों ने मंदिर परिसर में धरना दिया। इसके बाद अनशन स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए सभा के महामंत्री कुबेरनाथ पोस्ती, संतोष त्रिवेदी समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार देवस्थानम बोर्ड को भंग नहीं करती, वे आंदोलनरत रहेंगे। जरूरी हुआ तो सभी लोग एक साथ भूख हड़ताल पर बैठने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने देवस्थानम बोर्ड गठन के नाम पर चारधाम यात्रा व्यवस्था को बदलने का प्रयास किया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पांचवें दिन अनशन पर बैठने वालों में सौरभ शुक्ला, साकेत बगवाड़ी, अंकुर शुक्ला, राजकुमार तिवारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed