{"_id":"5e4adbdc8ebc3ef2b43f591e","slug":"pensoners-meeting-in-rudrapur-rudrapur-news-hld3740177189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोषागारों से नहीं मिल रही पे मैट्रिक्स की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोषागारों से नहीं मिल रही पे मैट्रिक्स की सुविधा
विज्ञापन
रुद्रपुर में पेंशनर्स की बैठक को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष जेएस जैन।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। गर्वनमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की आम सभा में समस्याएं उठाईं गईं। पेंशनरों ने अटल आयुष्मान स्वास्थ्य योजना को सुविधाजनक ढंग से लागू करने की मांग की। पेंशनर्स ने कहा कि वर्ष 2016 से पे मैट्रिक्स में समवर्ती लेबल में न्यूनतम वेतन के 50 प्रतिशत या 30 प्रतिशत से कम न होने की व्यवस्था लागू है लेकिन कोषागारों से पेंशनरों को यह सुविधा नहीं दी जा रही है।
सोमवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर धर्मशाला में प्रदेश अध्यक्ष जेएस जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले के 80 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के पेंशनरों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
पेंशनरों ने वर्ष 2016 के पूर्व पेंशनरों को संशोधन पेंशन के एरियर का भुगतान वर्ष 2020-21 के सत्र में एक ही किस्त में देने का मुद्दा उठाया। कहा कि छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को जल्द दूर किया जाए। प्रदेश के पूर्व विधायकों की तर्ज पर अतिरिक्त वृद्धा पेंशन 65 वर्ष से लागू की जाए। पेंशनरों को सेवानिवृत्ति के चार वर्षों के अंतराल पर भारत भ्रमण की सुविधा दी जाए। सेवायोजित कर्मियों को पेंशन पर डीए दिए जाने के लिए विभाग की ओर से लिखित पत्र की बाध्यता समाप्त की जाए। बैठक में प्रदेश महामंत्री बचीसिंह रावत, भरत लाल साह, एसके नैय्यर, सीबी घिडियाल, सीएस रावत, महेंद्र अग्रवाल, सतीश शर्मा, आरडी अग्रवाल, पीएस रौतेला, पूरन जीना, जेएल वर्मा, केएस महर, लीलाम्बर जोशी, टीपी उनियाल, प्रताप सिंह, पवन कुमार आदि थे।