फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Panchkedar Gaddisthal Omkareshwar Temple's Kotha Bhawan will be renovated in three phases

पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर के कोठा भवन का तीन चरणों में होगा पुनरोद्धार

Tue, 31 May 2022 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Panchkedar Gaddisthal Omkareshwar Temple's Kotha Bhawan will be renovated in three phases
पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर के कोठा भवन के पुनरोद्धार को लेकर श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने हक-हकूकधारियों व अन्य लोगों के साथ बैठक कर सुझाव मांगे। अहमदाबाद से पहुंचे आर्किटेक्ट धर्मेश गंगानी ने कोठा भवन के पुनरोद्धार कार्य की रूपरेखा बताई। बैठक में केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग ने इस कार्य के लिए 25 करोड़ दान देने की बात भी कही।
विज्ञापन

मंगलवार को बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि धार्मिक धरोहर के जीर्णोद्धार व संरक्षण में सभी का सहयोग जरूरी है। यह कार्य तीन चरणों में किया जाना है। पहले व दूसरे चरण में मंदिर का सौंदर्यीकरण, कोठा भवन, प्रशासनिक कक्षों, आदिगुरु शंकराचार्य गद्दी, ऊषा-अनिरुद्ध विवाह मंडप, भैरवनाथ मंदिर, पंचकेदार मंदिर, परिसर स्थित बाराही देवी मंदिर शामिल है, जबकि तीसरे चरण में ओंकारेश्वर मंदिर परिसर से बाहर अवस्थापना सुविधाओं के तहत सड़क, पार्किंग, जन सुविधाएं, शूज स्टैंड, वेटिंग रूम का निर्माण होना है। बीकेटीसी अध्यक्ष ने समिति के अधिशासी व सहायक अभियंता को समय पर डीपीआर तैयार करने को कहा, जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर नपं अध्यक्ष विजय राणा, समिति के सदस्य कृपाराम सेमवाल, राजपाल जड़धारी, मुख्य कार्यधिकारी बीडी सिंह, केदार लिंग, पुजारी बागेश लिंग, पूर्व प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed