फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Pallavi will play in Uttarakhand U-19 cricket team

उत्तराखंड अंडर-19 क्रिकेट टीम में खेलेगी पल्लवी

Sun, 26 Sep 2021 07:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
Pallavi will play in Uttarakhand U-19 cricket team
उत्तराखंड अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चुनी गई रुद्रप्रयाग के किमाणा-दानकोट की पल्लवी सेमवाल। - फोटो : RUDRAPRYAG
जखोली ब्लॉक के किमाणा-दानकोट गांव की पल्लवी सेमवाल, रुद्रप्रयाग की पहली महिला खिलाड़ी हैं जिनका उत्तराखंड अंडर-19 टीम में चयन हुआ है।
विज्ञापन

किमाणा गांव निवासी राजकुमार सेमवाल व मीनाक्षी सेमवाल की दो संतानों में बड़ी पल्लवी का जन्म 2003 में हुआ। बचपन से ही क्रिकेट के प्रति उत्साहित बालिका ने जून 2015 से इस खेल को बतौर करियर के रूप में लेते हुए नियमित अभ्यास किया। माता-पिता के सहयोग से बालिका क्रिकेट कोच शिवेंद्र सिंह रावत के मार्गदर्शन में छह वर्ष से क्रिकेट की बारीकियां सीख रही है। क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और मानसी जोशी को आदर्श मानने वाली पल्लवी का कहना है कि खेलों में करियर की अपार संभावनाएं हैं। वे स्थानीय स्तर पर कई क्रिकेट प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के साथ चैलेंजर ट्रॉफी में भी खेल चुकी हैं। पल्लवी इन दिनों सूरत में विशेष प्रशिक्षण कैंप में है। 28 सितंबर से उन्हें राष्ट्रीय मैच खेलने हैं। इससे पूर्व कुछ दिन बंगलूरू में ट्रेनिंग ली थी। इधर, किमाणा-दानकोट के ग्राम प्रधान प्रर्मिला देवी ने खुशी जताते हुए कहा कि पल्लवी ने गांव व क्षेत्र का नाम रोशन कर नई पहचान दी है। वहीं, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश जमलोकी व सचिव अरुण तिवारी ने कहा कि बालिका ने जिले का गौरव बढ़ाया है। यह, क्रिकेट में अन्य बालिकाओं के लिए भी नई प्रेरणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed