{"_id":"6910853c849da1668202edad","slug":"opposition-to-shifting-of-nagar-panchayat-guptkashi-office-to-nala-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-115645-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: नगर पंचायत गुप्तकाशी का कार्यालय नाला में शिफ्ट करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: नगर पंचायत गुप्तकाशी का कार्यालय नाला में शिफ्ट करने का विरोध
Sun, 09 Nov 2025 05:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 09 Nov 2025 05:42 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण बोले, नाला तक जाने के लिए तय करनी पड़ रही लंबी दूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुप्तकाशी। नवगठित नगर पंचायत गुप्तकाशी का कार्यालय नाला में शिफ्ट करने के निर्णय पर सेमी-भैंसारी क्षेत्र के ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि कार्यालय का गुप्तकाशी से नाला शिफ्ट करने से आम जनता को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
गत वर्ष तीन ग्राम पंचायताें गुप्तकाशी, नाला तथा सेमी-भैंसारी मिलाकर चार वार्ड वाली गुप्तकाशी नगर पंचायत का गठन हुआ था जिसमें क्रमश: नाला, विश्वनाथ केदारपुरम, गुप्तकाशी और सेमी-भैंसारी चार वार्ड बने। प्रारंभिक तौर पर कार्यालय गुप्तकाशी के पुराने ग्राम पंचायत भवन में खोला गया था जो सभी वार्डों के बीच में स्थित था। कार्यालय को नाला में शिफ्ट करने के बाद ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया। पूर्व ग्राम प्रधान कुंवरी नेगी ने कहा कि नाला तक पहुंचने में सेमी-भैंसारी के ग्रामीणों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। नगर पंचायत कार्यालय का स्थान गुप्तकाशी ही उपयुक्त था, जहां सभी वार्डों के लोगों के लिए पहुंच सुगम थी। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वेश्वरी देवी ने बताया कि गुप्तकाशी स्थित अस्थायी भवन में केवल एक कमरा था जिसके कारण कार्यालय संचालन में दिक्कतें आ रही थीं। नाला में उचित भवन होने के कारण अस्थायी रूप से कार्यालय वहां स्थापित किया गया है। स्थायी कार्यालय के लिए विश्वनाथ-केदारपुरम वार्ड में स्थान चयनित किया जा चुका है।