फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   One killed, two injured in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, दो घायल

Mon, 14 Dec 2020 06:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in road accidents
जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई। घायल हुए दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर लगभग सवा एक बजे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलवाड़ा के समीप रामपुर में एक मोटर साइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में अखिलेश (22) पुत्र बंशी लाल, निवासी धारकोट, तहसील जखोली की मौके पर मौत हो गई। जबकि दीपक (23) पुत्र राजेंद्र लाल, निवासी दरमोला घायल हो गया। सूचना पर मौके पर डीडीआरएफ व अगस्त्यमुनि पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर शव को खाई से निकाला। साथ ही घायल को 108 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन सड़क से 50 मीटर नीचे खाई में गिरा था। मोटरसाइकिल सवार युवक जखोली से रुद्रप्रयाग की तरफ आ रहे थे। दूसरी तरफ ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से लगभग पांच किमी दूर मोनाल होटल के समीप एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती किया है। जहां, उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed