Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   The condition of the Jawadi bypass is in a poor state.

Rudraprayag News: जवाड़ी बाईपास की खस्ताहाल है स्थिति

Sun, 01 Nov 2026 06:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sun, 01 Nov 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
The condition of the Jawadi bypass is in a poor state.
500 से 600 मीटर हिस्सा है क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। नगर को जाम से राहत दिलाने के लिए 156 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल और सुरंग पर यातायात शुरू हो गया है लेकिन जवाड़ी बाईपास की खस्ताहाल स्थिति और भूधंसाव के कारण इस राहत में बड़ी बाधा बनी हुई है।

अलकनंदा नदी के कटाव से बाईपास का 500 से 600 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त है जहां गड्ढे और भू-धंसाव होने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पिछले साल टीएचडीसी की मदद से सर्वे कराकर स्थायी उपचार का इस्टीमेट स्वीकृति के लिए भेजा गया था जिसे अब तक मंजूरी नहीं मिली है। अब दोबारा प्रस्ताव भेजा गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडेय ने बताया कि बाईपास के स्थायी ट्रीटमेंट के लिए अभी तक कोई स्वीकृति नहीं मिली है। फिलहाल सड़क पर फिलिंग कराकर मार्ग पर यातायात सुचारु रखा जाएगा। स्थायी समाधान न होने पर पुल-सुरंग से आने वाला ट्रैफिक वापस मुख्य बाजार की ओर लौटने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed