{"_id":"6ae735cb36a85926e302d5b8","slug":"conclusion-of-ramlila-with-the-rajtilak-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-121940-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: राजतिलक के साथ रामलीला का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: राजतिलक के साथ रामलीला का समापन
Sun, 01 Nov 2026 06:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
फोटो-- -- --
रुद्रप्रयाग। श्री शक्ति, संस्कृति एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट के माध्यम से मुख्यालय में नए बस अड्डे पर आयोजित रामलीला राजतिलक के साथ संपन्न हुई। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने ट्रस्ट को रामलीला के मंचन के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सभी को श्रीराम के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस दौरान रामलीला में मंचन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। मंचन के दौरान भगवान राम के अयोध्या लौटने का मंचन किया गया। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ भगवान राम का स्वागत किया। इस मौके पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, कोषाध्यक्ष चंद्रमोहन सेमवाल, सचिव रमेश भट्ट, निदेशक जगदीश नेगी, कुलदीप कप्रवान, अशोक चौधरी, रूपेश सेमवाल, किशन कठैत आदि मौजूद रहे। संवाद