फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   one died

गैंस एजेंसी में जलभराव से बने तालाब में डूबकर किशोर की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
one died
गैस एजेंसी परिसर में इसी रुके हुए बरसाती पानी में डूबने से हुई किशोर की मौत। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। शहर में बरसाती पानी की निकासी करने में असफल रहे नगर निगम की लापरवाही से मंगलवार को एक किशोर की जान चली गई। रुद्रपुर इंडेन गैस एजेंसी परिसर में बरसाती पानी से बने तालाब में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन

संवेदनहीनता की हद तो यह है कि जलभराव से किशोर की मौत के बाद भी नगर निगम नहीं जागा। नगर निगम के किसी जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने गैस एजेंसी परिसर से बरसाती पानी की जल निकासी कराना तक उचित नहीं समझा। इधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

देवरिया, गोरखपुर (यूपी) निवासी मुन्नालाल का ससुराल रुद्रपुर के भूरारानी में है। उसकी पत्नी कुछ समय से इंडेन गैस एजेंसी के पास स्थित मंदिर के निकट अपनी मां के साथ रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले मुन्नालाल अपने 14 वर्षीय बेटे मुकेश कुमार को पत्नी के पास छोड़कर चला गया। मंगलवार दोपहर गैस एजेंसी परिसर में बारिश से हुए जलभराव से बने तालाब में मुकेश नहा रहा था। इसी दौरान अचानक वह तालाब में डूबने लगा।
किशोर के चिल्लाने की आवाज सुनकर गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने उसे पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। किशोर की मौत की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बाजार पुलिस चौकी प्रभारी होशियार सिंह ने सिपाहियों के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि किशोर मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर था। गैस एजेंसी में जलभराव के कारण बने तालाब में नहाने के दौरान डूबकर उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

इंडेन गैस एजेंसी परिसर से बरसाती पानी की निकासी के लिए दो नाले स्वीकृत करवाए गए हैं। बारिश के बाद दोनों नालों का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। इससे इंडेन गैस एजेंसी परिसर में जलभराव की समस्या खत्म हो जाएगी। -रामपाल सिंह, मेयर, रुद्रपुर नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed