फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Now Uttarakhand cricketers will not have to play from other states

अब उत्तराखंड के क्रिकेटरों को दूसरे राज्यों से नहीं खेलना पड़ेगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Now Uttarakhand cricketers will not have to play from other states
रुद्रपुर। खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि बीसीसीआई से उत्तराखंड को पूूर्ण मान्यता मिलने के बाद यहां के क्रिकेटरों को अब दूसरे राज्यों से नहीं खेलना पड़ेगा। उत्तराखंड के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को अब अपने ही राज्य में प्लेटफार्म मिलेगा।
विज्ञापन

बुधवार को रुद्रपुर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में खेल मंत्री पांडेय ने उत्तराखंड को बीसीसीआई की पूर्ण मान्यता मिलने पर बीसीसीआई पदाधिकारियों और सीएम त्रिवेंद्र रावत का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई की मान्यता के लिए पिछले करीब 19 साल से प्रयास किये जा रहे थे। कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम में अब उत्तरांखड के खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा।
विज्ञापन

खेल मंत्री ने कहा कि राज्य में स्पोर्ट्स कोड लागू होने के बाद सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों को खेल संघों से निष्कासित कर दिया है। इससे खेलों के नाम पर मनमानी पर रोक लगेगी व पारदर्शिता बढ़ेगी। वार्ता में विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपीपी मोड में दिया जाएगा इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम
रुद्रपुर। पांडेय ने कहा कि हल्द्वानी का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम अभी अंतरराष्ट्रीय खेल मानकों को पूरा नहीं कर पा रहा है। स्टेडियम में सिर्फ 15 हजार दर्शकों के बैठने की ही सुविधा है। स्टेडियम में 25 हजार दर्शकों के बैठने की सुविधा के लिए जल्द ही इसे पीपीपी मोड में दिया जाएगा। इसमें सरकार और जनता का एक भी पैसा नहीं लगेगा। पूरा खर्चा स्टेडियम का विस्तार करने वाली निजी कंपनी वहन करेगी। जल्द ही ई-टेंडरिंग के माध्यम से आवेदन मांगे जाएंगे।
क्रिकेट एसोसिएशन ने जताया खेल मंत्री का आभार
गदरपुर। क्रिकेट एसोसिएशन ऊधमसिंह नगर के अध्यक्ष अजय तिवारी ने खेल मंत्री अरविंद पांडे के कैंप कार्यालय पहुंचकर आभार व्यक्त किया। तिवारी ने कहा पांडेय के प्रयासों से सीओए को मान्यता मिली है। उन्होंने क्रिकेट के भीष्म पितामह कहलाने वाले पीसी वर्मा की मेहनत व लगन की भी सराहना की। वहां पर नूर आलम, शैलेश कुमार, कादर खान, संजीव विश्नोई, आपफताब आलम, संदीप तिवारी, नवीन टम्टा, विक्रम अध्किारी, विशाल नेगी, दीपक मेहरा, हरीश मेहता, राजन शर्मा थे। ब्यूरो

नोजगे के खिलाड़ियों ने मनायी खुशी
खटीमा। उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन को बीसीसीआई से मान्यता मिलने पर नोजगे क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों ने खुशी मनायी और मिष्ठान वितरण किया। वहां पर स्कूल प्रबंधिका सुरेंद्र कौर, प्रधानाचार्य आरिज अलवी, कोच सुमित घोष, एचसी पंत, आरपी पंत, डा. विनय जैन, वीरेंद्र सिंह, प्रमोद नेगी आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed