{"_id":"6acf6f16a69559ed4a0fe202","slug":"notice-to-hotel-operators-for-deficiencies-in-fire-safety-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-121573-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: अग्नि सुरक्षा में कमियां मिलने पर होटल संचालकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: अग्नि सुरक्षा में कमियां मिलने पर होटल संचालकों को नोटिस
Wed, 14 Oct 2026 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 14 Oct 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो
फाटा। अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम ने फाटा और गुप्तकाशी क्षेत्र के विभिन्न होटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान अग्निशमन अधिकारी शंकर चंद रमोला के नेतृत्व में टीम ने अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियां मिलने पर संबंधित होटल संचालकों को नोटिस जारी कर उन्हें शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद के विभिन्न स्थानों में अग्निशमन उपकरणों की जांच कर रही है। निरीक्षण अभियान में विभाग ने होटल संचालकों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने होटल व प्रतिष्ठानों के स्वामियों से अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही सुरक्षा उपकरणों के रखरखाव की भी बात कही।
फोटो
विद्यार्थियों को आग से बचाव के तरीके बताए
गुप्तकाशी। अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से जैक्सवीन नेशनल पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को आग लगने के कारणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। अग्निशमन अधिकारी शंकर चंद रमोला के नेतृत्व में फायर सर्विस टीम ने विद्यार्थियों को अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग, आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों और आपातकाल में सुरक्षित बाहर निकलने के तरीके बताए। उन्होंने छात्रों को आपातस्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेने के लिए प्रेरित किया। संवाद