{"_id":"6acf75a5a9629b73e607a851","slug":"preparations-for-the-2027-assembly-elections-have-begun-38-nodal-officers-have-been-appointed-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-121576-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी शुरू, 38 नोडल अधिकारी बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी शुरू, 38 नोडल अधिकारी बनाए
Wed, 14 Oct 2026 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Wed, 14 Oct 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने सौंपी जिम्मेदारियां, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रप्रयाग। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा ने चुनाव संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए 38 अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्हें समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत को मतदान और मतगणना कार्मिकों, माइक्रो ऑब्जर्वर, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित निर्वाचन टीमों का डाटाबेस तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई। मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट प्रशिक्षण प्रबंधन और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी धर्मेंद्र बिष्ट परिवहन व्यवस्था के नोडल अधिकारी होंगे। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा को मतदेय स्थलों के चिह्नीकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई। अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के रखरखाव, प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) तथा प्रशिक्षण के लिए मशीनों के चयन और वितरण का कार्य देखेंगी। जिला सूचना अधिकारी केएल टम्टा को निर्वाचन संबंधी कार्यक्रमों की सूचना, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के संकलन तथा प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से समन्वय कर प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है। इनके सहयोग के लिए सहायक नोडल अधिकारी भी तैनात किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को मोबाइल फोन चालू रखने और सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी यदि निर्वाचन संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।