{"_id":"6a5231745c90bd946d05fdde","slug":"notebooks-distributed-in-government-schools-across-15-clusters-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-119620-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: 15 संकुलों के सरकारी स्कूलों में बांटीं कॉपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: 15 संकुलों के सरकारी स्कूलों में बांटीं कॉपियां
Sat, 11 Jul 2026 05:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sat, 11 Jul 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि। सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को निशुल्क कॉपियां उपलब्ध कराने के अभियान के तहत कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों को कॉपियों का वितरण किया जा रहा है। अब तक जिले के 27 में से 15 संकुलों में इनका वितरण पूरा कर लिया गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी अगस्त्यमुनि तनुजा देवराड़ी ने बताया कि जिले के लिए करीब एक लाख 33 हजार कॉपियां उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें से अब तक 60 हजार कॉपियां छात्र-छात्राओं को वितरित की जा चुकी हैं। मौसम अनुकूल होते ही शेष 12 संकुलों में भी वितरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार की निर्धारित व्यवस्था के अनुसार कक्षा एक से और दो के विद्यार्थियों को एक-एक कॉपी, कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों को तीन-तीन कॉपियां व कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों को पांच-पांच कॉपियां निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।