{"_id":"6ad7ae3d58c481d6520b7d8b","slug":"no-trace-of-the-missing-youth-found-even-on-the-third-day-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-1095254-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: तीसरे दिन भी लापता युवक का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: तीसरे दिन भी लापता युवक का नहीं लगा सुराग
Tue, 20 Oct 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। चंद्रापुरी क्षेत्र के गबनीगांव में होटल के पास से खाई में गिरकर लापता हुए रविंद्र सिंह का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीमों ने गबनीगांव से अगस्त्यमुनि, तिलवाड़ा होते हुए तहसील रुद्रप्रयाग तक नदी किनारे खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गुमान सिंह नेगी ने बताया कि लापता युवक की तलाश में टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। नदी किनारे दूर-दूर तक खोजबीन के बावजूद युवक का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि सर्च अभियान जारी है। संवाद