{"_id":"6ad7ae1e1e5766c2c6061743","slug":"devra-yatra-procession-of-deities-of-goddess-dakshin-kali-and-hanuman-begins-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-1095253-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: मां दक्षिण काली व हनुमान की देवरा यात्रा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: मां दक्षिण काली व हनुमान की देवरा यात्रा शुरू
Tue, 20 Oct 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
गुप्तकाशी। मां दक्षिण काली सेवा समिति फहली व ग्रामवासियों के सहयोग से मां दक्षिण काली व हनुमान की देवरा यात्रा का आयोजन किया गया है। जा 20 अक्टूबर से एक नवंबर देवयात्रा होगी। समिति के कोषाध्यक्ष विष्णु कान्त शुक्ला ने बताया कि देवरा यात्रा फहली गुप्तकाशी से प्रारंभ होकर हरिद्वार, गंगोत्री, यमुनोत्री तथा बद्रीनाथ धाम तक जाएगी। यात्रा में ओंकारेश्वर मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना एवं दर्शन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
यात्रा के दौरान प्रतिदिन पूजा-पाठ, दर्शन एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था रहेगी। एक नवंबर को हनुमान मंदिर फहली में पूजा-पाठ, हवन, पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण के साथ देवरा यात्रा का विधिवत समापन किया जाएगा।
जय मां दक्षिण काली सेवा समिति के संरक्षक पुष्पेंद्र प्रकाश शुक्ला, अध्यक्ष धीरेन्द्र शुक्ला, महामंत्री जगदीश शुक्ला एवं उपाध्यक्ष रूपनारायण शुक्ला ने समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से देवरा यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है|