फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   No trace found of teenager swept away in river.

Rudraprayag News: नदी में बहे किशोर का नहीं लगा पता

Thu, 16 Jul 2026 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 16 Jul 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
No trace found of teenager swept away in river.
रुद्रप्रयाग। मद्महेश्वर पैदल मार्ग पर बंदतोली संगम के पास मधु गंगा नदी में बहे बिहार के किशोर का बृहस्पतिवार को भी कुछ पता नहीं चला। चौथे दिन एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, जल पुलिस की टीमों ने नदी किनारे और आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि लापता किशोर कुनाल पांडेय (17) निवासी दरभंगा बिहार की तलाश लगातार जारी है। सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। मौसम और नदी के तेज बहाव के बीच भी टीमें संभावित स्थानों पर खोज में जुटी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed